छतरपुर के घुवारा में भागीरथ कुशवाहा की संदिग्ध मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मृतक की बहन सविता ने 4 लोगों पर घर आकर भाई को मारने का आरोप लगाया है। गिरफ्तारी न होने पर परिजनों ने चक्का जाम कर दिया परिजन हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।,मृतक की बहन सविता का कहना है कि उसके भाई को मारा गया है। सविता ने 4 लोगों के नाम लिए हैं सविता का आरोप है कि घर पर आकर भाई को मारा गया,जाम इसलिए लगाया गया कि उनको गिरफ्तार नहीं किया गया है। ,चक्का जाम के चलते क्षेत्र में आवागमन प्रभावित हुआ। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस अधिकारियों द्वारा परिजनों को समझाइश देने और मामले की जांच का भरोसा दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं।पुलिस के अनुसार, कल चौकी में सूचना प्राप्त हुई थी कि भागीरथ कुशवाहा नाम के व्यक्ति की टीकमगढ़ इलाज के लिए ले जाते समय मृत्यु हो गई है। सूचना पर मर्ग कायम किया गया है और शव को PM के लिए रवाना किया गया है।
हिमांशु अग्रवाल
छतरपुर