Public App Logo
Profile Picture

Himanshu Agrawal

@himanshu9904
169826Followers
5Following
जापान के युवक खोकी ने खजुराहो में लगाया निशुल्क चाय का स्टॉल, राहगीरों को पिलाई चाय

छतरपुर जिले स्थित विश्व पर्यटन नगरी खजुराहो में जापान से घूमने आए एक युवक का अनोखा अंदाज चर्चा का विषय बना हुआ है। जापान निवासी युवक खोकी ने खजुराहो के सूर्या होटल के बाहर निशुल्क चाय का स्टॉल लगाया और राहगीरों को अपने हाथों से चाय पिला रहे है।विदेशी पर्यटक खोकी ने बताया कि उन्हें खजुराहो बेहद पसंद है और भारत की चाय भी उन्हें काफी पसंद है। इसी खुशी को साझा करने के लिए उन्होंने लोगों को निशुल्क चाय पिलाने का निर्णय लिया।विदेशी पर्यटक द्वारा इस तरह चाय का स्टॉल लगाकर लोगों की सेवा करने का अंदाज स्थानीय लोगों और पर्यटकों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

हिमांशु अग्रवाल
छतरपुर
नाबालिग ने मां और उसके प्रेमी पर लगाए गंभीर आरोप, POCSO एक्ट में FIR दर्ज

छतरपुर जिले के बमीठा थाना क्षेत्र में एक महिला पर अपनी 15 साल की नाबालिग बेटी का सौदा करने का आरोप लगा है। आरोप है कि मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर बेटी को खेत में ले जाकर उसके साथ दो बार दुष्कर्म करवाया पीड़िता दर्द और खून से लथपथ हालत में अपने पिता के पास पहुंची, जिसके बाद घटना का खुलासा हुआ। पिता बच्ची को लेकर बमीठा थाने पहुंचे। इसके बाद बच्ची को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं पीड़िता नाबालिग कक्षा 8वीं में पढ़ती है। उसके पिता खेती-किसानी करते हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। घटना के बाद पीड़िता अपने पिता के साथ थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंची थी।आरोपी और पीड़िता की मां पर केस दर्ज बमीठा थाना पुलिस ने मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने 35 वर्षीय मुख्य आरोपी और बच्ची की मां के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया है,वही दोनो आरोपियों की तलाश में पुलिस जुट गई है।

हिमांशु अग्रवाल
छतरपुर
सोनोग्राफी के इंतजार में प्रसव पीड़ा प्रसूता ने सेंटर के बाहर मृत शिशु को दिया जन्म

छतरपुर के जिला अस्पताल के बाहर स्थित निजी सोनोग्राफी सेंटर पर जांच के लिए पहुंची एक प्रसूता ने प्रसव पीड़ा के दौरान मेडिकल दुकान के सामने मृत शिशु को जन्म दे दिया। महिला राजनगर क्षेत्र के खजवा गांव से छतरपुर अल्ट्रासाउंड कराने आई थी। परिजनों के अनुसार, सोनोग्राफी सेंटर पर ₹1000 जमा कर नंबर लगाया गया था। करीब आधा घंटे इंतजार के दौरान महिला को तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। वह सेंटर के बगल में स्थित राजेंद्र मेडिकल के सामने जाकर बैठ गई, जहां कुछ ही देर में उसका प्रसव हो गया।घटना की जानकारी जिला अस्पताल के प्रसूता वार्ड के स्टाफ को मिली तो उन्होंने तत्काल व्हीलचेयर और प्रशिक्षित स्टाफ नर्स को मौके पर भेजा। मेडिकल दुकान के बाहर ही आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के पश्चात सुरक्षित कर महिला को व्हीलचेयर से जिला अस्पताल लाकर प्रसूता वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
प्राथमिक शाला बरद्वाहा की बाउंड्रीवॉल तोड़कर खोदे गड्ढे, मासूमों की जान खतरे में

छतरपुर केन-बेतवा लिंक परियोजना के तहत ढोंढन गांव में बांध निर्माण में लगी NCC की सहयोगी कम्पनी की लापरवाही से ग्राम बरद्वाहा स्थित प्राथमिक शाला के बच्चों पर हादसे का खतरा मंडरा रहा है। गिट्टी परिवहन हेतु रास्ता चौड़ा करने के दौरान कंपनी ने मई माह में स्कूल की बाउंड्रीवॉल तोड़कर और कुछ दिन पहले 3 से 4 फीट गहरे गड्ढे खोद दिए थे।महीनों बीत जाने के बाद भी न तो बाउंड्रीवॉल की मरम्मत कराई गई और न ही गड्ढे भरे गए। स्थिति यह है कि स्कूल मुख्य मार्ग पर स्थित है, जहां से दिनभर क्रेशर मशीन ले जाने वाले भारी वाहन गुजरते हैं। बाउंड्रीवॉल न होने से छात्र छुट्टी और इंटरवल के समय इन्हीं खतरनाक गड्ढों के पास खेलते रहते हैं। परिजनों ने निर्माण कंपनी पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए गड्ढे भरने और जल्द सुरक्षा दीवार बनाने की मांग की है।
खेत से बालू निकालने से रोकना पड़ा भारी, युवक पर लाठी-डंडों से हमला, कुल्हाड़ी से काटी हाथ की उंगली

छतरपुर के गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र में खेत से बालू निकालने से मना करना एक युवक को भारी पड़ गया।विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और कुल्हाड़ी से हमला कर उसके बाएं हाथ की उंगली काट दी गई।इलाज के लिए युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है,वही आरोपियों पर मामला दर्ज कर पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है

हिमांशु अग्रवाल
छतरपुर
ब्रेकिंग न्यूज़
छतरपुर
7-8 कार सवार युवकों ने मचाया उत्पात
कुछ युवकों को जमकर पीटा,
पीड़ितों का कहना हुआ हवाई फायर,
मारपीट की घटना सीसीटीवी में हुई कैद,
कार से आकर कर रहे है मारपीट,
कुशवाहा परिवार है पीड़ित,
पुराने विवाद को लेकर हुआ घटनाक्रम,
युवको के उत्पात से कॉलोनी वासियों में दहशत,
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सटई रोड का मामला,
पीड़ित पक्ष थाने पहुँचा, पुलिस जांच में जुटी

हिमांशु अग्रवाल
छतरपुर
ब्रेकिंग न्यूज़
छतरपुर
7-8 कार सवार युवकों ने मचाया उत्पात
कुछ युवकों को जमकर पीटा,
पीड़ितों का कहना हुआ हवाई फायर,
मारपीट की घटना सीसीटीवी में हुई कैद,
कार से आकर कर रहे है मारपीट,
कुशवाहा परिवार है पीड़ित,
पुराने विवाद को लेकर हुआ घटनाक्रम,
युवको के उत्पात से कॉलोनी वासियों में दहशत,
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सटई रोड का मामला,
पीड़ित पक्ष थाने पहुँचा, पुलिस जांच में जुटी

हिमांशु अग्रवाल
छतरपुर 
 @topfans The Following
छतरपुर शहर की सड़कें खराब होने के मामले में बोली बीजेपी विधायक ललिता यादव ,बारिश ज्यादा होने के वजह से हुई सड़के खराब,कांग्रेस की सवा साल की सरकार में कोई काम नही हुआ रिंग रोड के मामले में भी दिया बयान,कांग्रेस पार्टी तमाशा करती है
छतरपुर के बाजना थाना क्षेत्र के ग्राम रानीताल में विवाद को लेकर काग्रेंस की बडामलहरा विधायक रामसिया भारती के भाई तुलसी लोधी पर मारपीट का आरोप लगे है, पीडित रामकृपाल राजपूत की शिकायत पर बाजना पुलिस ने विधायक के भाई सहित पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।,घटना उस समय हुई जब रामकृपाल राजपूत अपने खेत के पते पर रहकर खेती-किसानी का काम करते हैं, इसी दौरान गांव का खूबचंद उर्फ बृजवंत लोधी वहां पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा।पीडित ने जब गाली देने से मना किया तो विवाद बढ़ गया। झगड़ा होते देख उसके दो भाई बचाने आए। आरोप है कि इसके बाद खूबचंद के भाई दीपक लोधी, गोविन्द लोधी, विटेश उर्फ बिट्टू लोधी और विधायक के भाई तुलसी लोधी डंडा लेकर आ गए और मारपीट करने लगे। दीपक लोधी ने डंडा लक्ष्मण सिंह के सिर में मार दिया जिससे उसे चोट आई।,घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ामलहरा ले जाया गया, वही पुलिस मामले की जांच कर रही है, वही पुलिस का कहना आरोपियों द्वारा फायरिंग करने की भी बात सामने आई है।

हिमांशु अग्रवाल
छतरपुर
छतरपुर शहर की सड़कें खराब होने पर सड़क पर उतरी कांग्रेस पार्टी पूर्व विधायक आलोक चतुर्वेदी बोले डिवाइडर होने से सड़कों पर भर रहा पानी, सड़के हो रही खराब,नगरपालिका क्षेत्रीय विधायक के रखी गिरवी, नगर पालिका में भ्रष्टाचारी,कमीशन खोरी, हिस्सेदारी से हो रहा काम,
छतरपुर मकान गिरने से दो बच्चीयों की मौत, महिला घायल जिला अस्पताल में भर्ती, 

हिमांशु अग्रवाल
Times now नवभारत
छतरपुर
बागेश्वर धाम सरकार ने पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजन को लेकर दिए गए बयान का निकला गया गलत मतलब, उन्होंने कहा वह किसी को भी भोजन या जीने की स्वतंत्रता पर रोक नही लगा रहे है,जो संत का काम है वह हम कर रहे है

हिमांशु अग्रवाल
Times now नवभारत
छतरपुर
छतरपुर मगरमच्छ का वन विभाग की टीम ने किया सफल रेस्क्यू, गावँ में घुसने से ग्रामीणों में थी दहशत

हिमांशु अग्रवाल
Times now नवभारत
छतरपुर
छतरपुर केन-बेताव लिंक परियोजना में प्रभावित ग्रामीणों ने सुनाई अपनी आप बीती, योजना का लाभ मिलने के बाद कैसी बदली जिंदगी, सीएम डॉक्टर मोहन यादव के प्रयासों से बदली जिंदगी,खुशियों में बदला जीवन

 Muse @topfans CM Madhya Pradesh PMO India Jansampark Madhya Pradesh Collector Office Chattarpur PRO Jansampark Chattarpur SP Chhatarpur ViralHog The Following
छतरपुर जिले के टेढ़ीकबरी गांव में शासकीय राशन दुकान पर उस समय हंगामा हो गया, जब ग्रामीणों ने राशन कम तौलने के आरोप लगाए। नाराज ग्रामीणों ने रात में राशन दुकान पर ताला जड़ दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्हें निर्धारित मात्रा से कम राशन दिया जा रहा था। पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है।मामला सामने आने के बाद अब जांच और कार्रवाई की मांग उठ रही है।

हिमांशु अग्रवाल
छतरपुर
सागर शराब कांड के बीच छतरपुर में शराब पीने से बिगड़ी युवक की तबीयत

मध्य प्रदेश के सागर में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद पूरे प्रदेश में हड़कंप मचा हुआ है इसी बीच छतरपुर जिले से भी शराब से जुड़ा एक मामला सामने आया है... जहां देसी शराब पीने के बाद एक 42 वर्षीय व्यक्ति की तबीयत बिगड़ गई और जिसे बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल मे लाया गया  हालांकि समय रहते इलाज मिलने से डॉक्टरों ने उसकी जान बचा ली मामला छतरपुर जिला अस्पताल का है जहां 42 वर्षीय धर्म सिंह को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था अत्यधिक देसी शराब पीने के बाद उसकी तबीयत  बिगड़ी जिसे बेहोशी कि हालत मे  जिला अस्पताल लाया गया था , जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू किया  इलाज के बाद धर्म सिंह को होश में लाया गया और फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसके ब्लड सैंपल भी लिए हैं, जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा गया है वहीं डॉक्टर को जांच रिपोर्ट का इंतजार है जिसे जिला अस्पताल के मेडिसिन वार्ड मे भर्ती कराया गया है वहीं डॉक्टरों का कहना है कि मरीज को समय रहते अस्पताल लाया गया, जिसके चलते उसका इलाज संभव हो सका अगर इलाज मिलने में देरी होती तो स्थिति गंभीर हो सकती थी...
फिलहाल धर्म सिंह खतरे से बाहर है और डॉक्टर उसकी निगरानी कर रहे हैं...
नाव से नदी पार कर ट्रैक्टर से कैंप पहुंचे एसडीएम, ग्रामीणों से संवाद कर सुनी समस्याएं

छतरपुर में केन-बेतवा लिंक परियोजना से प्रभावित ग्रामीणों को शासन की  योजनाओं से जोड़ने तथा उनकी समस्याओं के निराकरण के उद्देश्य से ग्राम खारियानी में शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी और पात्र हितग्राहियों से आवेदन प्राप्त कर लाभ दिलाने की कार्यवाही की।ग्रामीणों तक प्रशासन की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों ने कठिन रास्ता भी तय किया।इस दौरान sdm बिजावर ऋषिकेश ठाकरे विभागीय अधिकारियों के साथ नाव से नदी पार कर तथा इसके बाद ट्रैक्टर से ग्राम खारियानी पहुंचे।एसडीएम ने ग्रामीणों से सीधे संवाद करते हुए उनकी आवश्यकताओं एवं समस्याओं की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से दिलाने के निर्देश दिए।

हिमांशु अग्रवाल
छतरपुर @topfans CM Madhya Pradesh PMO India Jansampark Madhya Pradesh PRO Jansampark Chattarpur Collector Office Chattarpur
बमीठा में मेडिकल स्टोर के अंदर दवा व्यापारी से मारपीट, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

छतरपुर बमीठा थाना क्षेत्र में थाने से महज कुछ मीटर की दूरी पर मेडिकल स्टोर संचालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि 3-4 युवक मेडिकल स्टोर के अंदर पहुंचे और दवा व्यापारी के साथ लाठी-डंडों व हाथों से जमकर मारपीट की ,मेडिकल स्टोर में लगे CCTV कैमरे में पूरी घटना कैद हुई है। वीडियो में कुछ युवक मुंह ढककर मेडिकल स्टोर के अंदर जाते दिखाई दे रहे हैं। वहीं, एक-दो युवक हाथों में डंडा लेकर दौड़ते हुए आते और कुर्सी फेंकते नजर आ रहे हैं।CCTV में यह भी दिखाई दे रहा है कि मारपीट से बचने के लिए दवा व्यापारी मेडिकल स्टोर से बाहर भागता है, लेकिन उसके पीछे आरोपी युवक भी बाहर निकल आते हैं और सड़क पर दोबारा उसके साथ मारपीट करते हैं।मारपीट में दवा व्यापारी के चेहरे समेत शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। मामले की शिकायत बमीठा थाने में दर्ज कराई गई है। घटना का CCTV वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
ब्रेकिंग न्यूज़
सागर अवैध शराब मामले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बड़ा एक्शन
सागर शराब मामले की न्यायिक जांच के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिए आदेश

दिलीप कुमार ने सागर  संभाग आयुक्त पद की सांभली कमान

इरशाद वली को सौंपी गई सागर संभाग की पुलिस की जिम्मेदारी 

इरशाद वली बनाए गए सागर संभाग के नए IG

सागर के गंभीर मामले में मुख्यमंत्री का सख्त और निर्णायक प्रशासनिक फैसला

लापरवाही और अनियमितता पर जीरो टॉलरेंस-जवाबदेही तय करने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ यादव का स्पष्ट संदेश - आम जन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई
नपा कर्मचारियों पर महिला से मारपीट और पैसे छीनने का आरोप, FIR न होने पर फुटपाथ दुकानदारों ने लगाया जाम

छतरपुर। शहर में नगर पालिका कर्मचारियों पर एक सब्जी दुकान लगाने वाली महिला के साथ देर रात मारपीट करने और उसके पैसे ले जाने के आरोप लगे हैं। घटना होमगार्ड कार्यालय के पास की बताई जा रही है।आरोप है कि देर रात सब्जी की दुकान लगाए महिला के साथ नगर पालिका के उड़नदस्ता के कर्मचारी संतोष रैकवार,उमेश बोहत, अंकित रजक, राहुल बाल्मीक, ओर नरेश प्रजापति, शराब के नशे में विवाद किया और उसके साथ मारपीट की। महिला का आरोप है कि मारपीट के बाद कर्मचारी उसके पास रखे पैसे भी ले गए।घटना के बाद महिला की ओर से कार्रवाई और एफआईआर की मांग की गई, लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं होने से नाराज फुटपाथ दुकानदार सड़क पर उतर आए। दुकानदारों ने विरोध जताते हुए सड़क पर जाम लगा दिया और दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
छतरपुर खजुराहो के वर्ल्ड हेरिटेज साइट खजुराहो के मंदिरों में सुरक्षा की चूक का एक मामला सामने आया है जिसके तहत खजुराहो के हजार वर्ष पुराने मतंगेश्वर महादेव मंदिर में चोरी की वारदात हुई है जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है,7 सितंबर की रात मतंगेश्वर महादेव मंदिर में एक चोर ने खजुराहो की सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए मतंगेश्वर महादेव मंदिर की दान पेटी से चोरी की वारदात को अंजाम दिया है,गौरतलब है कि मंदिरो की सुरक्षा asi के हाथों में है,जिसके बाद मंदिरो पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था है उसके वावजूद भी  वीडियो में स्पष्ट देखा जा रहा है कि वह किस तरह निश्चिंत होकर बगैर किसी भय के दान पेटी से पैसा निकाल कर एक बोरी में भर रहा है, देखने में यह चोर नाबालिक नजर आता है लेकिन जिन सुरक्षा कर्मियों ने इस चोर का वीडियो बनाया है उन्होंने इसे पकड़ने की कोशिश भी नहीं की है खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव मंदिर भक्त सेवा समिति के द्वारा और स्थानीय लोगों ने खजुराहो में पदस्थ अधिकारी शिवकांत से मांग की है की खजुराहो के मंदिरों की खासतौर से क्षेत्र वासियों की आस्था और विश्वास का केंद्र मतंगेश्वर महादेव मंदिर की सुरक्षा बढ़ाई जाए, मंदिर में बंद सीसीटीवी कैमरा को चालू कराया जाए तथा लाइट और सफाई की समुचित व्यवस्था प्रतिदिन हो अगर यह मांगे उनकी पूरी नहीं हुई तो 7 दिनों के बाद कड़ा कदम उठाने के लिए बेबस होंगे जिसकी जिम्मेदारी आर्कलॉजिकल डिपार्टमेंट की होगी ।
छतरपुर के महाराजपुर में चौरो नै बुजुर्ग महिला के साथ लूट की घटना को अंजाम दे दिया ,बुजुर्ग महिला के साथ उस समय घटना घटित हुई  सब्जी खरीदते समय एक महिला के थैले से 1 लाख रुपये चोरी हो गए। पैसे गायब मिलते ही महिला सड़क किनारे जमीन पर बैठकर फूट-फूटकर रोने लगी।,दरअसल मामला महाराजपुर के होलिका पार्क के पास का है। कुसमा के वार्ड नंबर 12 निवासी रामदेवी प्रजापति आज सुबह अपने भतीजे संतोष प्रजापति के साथ बैंक से 1 लाख रुपये निकालकर घर लौट रही थी। रास्ते में वो होलिका पार्क के पास सब्जी के ठेले पर सब्जी खरीदने के लिए रुकी।,इसी दौरान किसी अज्ञात चोर ने मौका पाकर महिला के थैले में रखे 1 लाख रुपये पार कर दिए। जब महिला ने थैला चेक किया तो रुपये गायब थे। ये देखते ही महिला के होश उड़ गए और वो वहीं सड़क पर बैठकर रोने लगी।,घटना की सूचना पर डायल 112 और महाराजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के CCTV कैमरे खंगालने शुरू कर दिए हैं और चोर की तलाश में जुट गई है।
छतरपुर की महिला का उज्जैन के बॉम्बे होटल में जबरन संबंध बनाकर अश्लील वीडियो बनाने और दोस्तों को भेजने का आरोप, वायरल करने की धमकी से महिला ने पुलिस से लगाई गुहार--

पति पर पत्नी का गंभीर आरोप---

छतरपुर। शहर में एक 21 वर्षीय महिला ने अपने पति सोनू अहिरवार और उसके दो दोस्तों पर गंभीर आरोप लगाते हुए सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में शिकायती आवेदन दिया है। महिला का आरोप है कि पति ने उज्जैन के बॉम्बे होटल में उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए और इस दौरान उसकी मर्जी के बिना अश्लील वीडियो बना लिया। महिला का कहना है कि विरोध करने के बावजूद पति ने वीडियो अपने दोस्तों को दे दिया और बाद में अपने मोबाइल से उसे डिलीट कर दिया।
महिला के मुताबिक, उसके पति के दो दोस्त रवि बिजावर विधानसभा और गोल्डी नामक व्यक्ति कथित तौर पर Truecaller और Instagram के माध्यम से उसे कॉल कर रहे हैं। आरोप है कि दोनों युवक फोन पर अश्लील बातें करते हुए वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहे हैं। इससे परेशान होकर महिला ने देर रात सिटी कोतवाली पहुंचकर कार्रवाई की मांग की।
शादी से पहले भी लगाए थे गंभीर आरोप
महिला ने अपने शिकायती आवेदन में बताया कि वह और सोनू अहिरवार गांव में आमने-सामने रहते थे। महिला का आरोप है कि नाबालिग अवस्था में भी उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए गए थे, जिसके बाद वर्ष 2024 में महिला थाना में जीरो पर रिपोर्ट दर्ज कराकर मामला गढ़ीमलहरा थाना भेजा गया था। मामले में पति को करीब ढाई माह जेल में रहना पड़ा था। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता होने के बाद दोनों साथ रहने लगे।
महिला का आरोप है कि 18 वर्ष की उम्र पूरी होने के बाद दोनों ने 13 सितंबर 2023 को कोर्ट मैरिज की और इसके बाद छतरपुर के एक मंदिर में विवाह किया। महिला के मुताबिक, शादी के करीब एक साल बाद पति के द्वारा दहेज को लेकर मारपीट और प्रताड़ना शुरू कर दी गई। महिला ने पति पर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने का भी आरोप लगाया था और इस संबंध में धारा 376 के तहत मामला दर्ज कराया था। इसके अलावा भरण-पोषण के लिए न्यायालय में भी प्रकरण लगाया गया।

*उज्जैन के होटल में वीडियो बनाने का आरोप--*
महिला का आरोप है कि 18 जनवरी 2026 को उसका पति उसे बहला-फुसलाकर उज्जैन के एक होटल में ले गया, जहां उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए गए और उसकी इच्छा के विरुद्ध वीडियो रिकॉर्ड किया गया। महिला का कहना है कि उसने कई बार वीडियो बनाने से मना किया, लेकिन पति ने उसकी बात नहीं मानी।
अब पति के दोस्तों द्वारा कथित तौर पर वीडियो वायरल करने की धमकी दिए जाने के बाद महिला ने पुलिस से सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
सिटी कोतवाली पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया है। मामले में पुलिस जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
धम्ना गांव में पांच दिनों के कड़े संघर्ष के बाद मगरमच्छ का सफल रेस्क्यू, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
कोलकाता में बागेश्वर सरकार का दरबार... हनुमंत कथा का पाठ.. बंगाल में एक मंच पर जया किशोरी और बागेश्वर धाम सरकार  एक साथ देखिए, रिपोर्ट
Himanshu Agrawal (@himanshu9904) | Public App