छतरपुर में बड़ी चोरी: फुव्वारा चौक स्थित दुकान से 15 लाख के 40-45 मोबाइल पार, जांच में जुटी पुलिस
छतरपुर शहर के प्रमुख व्यापारिक केंद्र फुव्वारा चौक स्थित 'बालाजी मोबाइल शॉप' को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए करीब 15 लाख रुपए कीमत के 40 से 45 मोबाइल फोन पार कर दिए। चोर दुकान के पीछे के रास्ते से अंदर दाखिल हुए और महंगे मोबाइलों के साथ-साथ दुकान में रखा एक पर्स भी ले गए, जिसमें नकदी और जरूरी दस्तावेज मौजूद थे।सुबह घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के व्यापारियों और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस अब आरोपियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।