छतरपुर में पंचायत जांच के दौरान बवाल, पूर्व सरपंच और वर्तमान सरपंच पति के समर्थक भिड़े जांच टीम की गाड़ियों पर बरसाए डंडे
छतरपुर की बरकौहा ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार की जांच करने पहुंची टीम के सामने जमकर बवाल हो गया। पूर्व सरपंच रामचरण यादव और वर्तमान सरपंच पति प्रीतम यादव के समर्थक आपस में भिड़ गए। विवाद के दौरान जांच टीम की गाड़ियों पर भी डंडे बरसाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।दरअसल, पंचायत में एक करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों और कथित फर्जी बिलों की जांच के लिए जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया ने टीम गठित की थी। लेकिन विवाद के चलते टीम बिना जांच किए ही लौट गई। दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने एक पक्ष के चार और दूसरे पक्ष के आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
हिमांशु अग्रवाल
छतरपुर