26/11 के शहीदों को समर्पित बागेश्वर सरकार की हनुमान कथा, परिजनों को ₹51-₹51 हजार की सम्मान राशि
26/11 आतंकी हमले के वीर शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए बागेश्वर धाम सरकार ने अपनी तीन दिवसीय श्री हनुमान कथा शहीदों को समर्पित की है।अंधेरी वेस्ट स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित कथा के प्रथम दिवस पर महाराज धीरेन्द्र शास्त्री ने शहीद परिवारों से आत्मीय भेंट कर प्रत्येक परिवार को ₹51 हजार के चेक भेंट किए।इस अवसर पर राष्ट्रगान के साथ दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।कार्यक्रम में भावुक क्षण तब आया, जब शहीद परिजन सुनीता पाटिल ने प्राप्त ₹51 हजार की सम्मान राशि बागेश्वर धाम में होने वाले 365 कन्याओं के सामूहिक विवाह हेतु समर्पित कर दी।
मंच पर पद्मश्री सुरेश पारटीकर और भजन सम्राट अनूप जलोटा ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। आयोजन में पूज्य राजूदास जी महाराज, बद्रीनाथ वाले महंत जी सहित बड़ी संख्या में संत व श्रद्धालु उपस्थित रहे।
हिमांशु अग्रवाल
छतरपुर
@topfans बागेश्वर धाम सरकार