नैनी में संदिग्ध मौत पर परिजनों का हंगामा, हत्या का आरोप
नैनी, प्रयागराज। मानस बिहार में भूपेंद्र सोनी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद पोस्टमार्टम के पश्चात शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए सड़क पर शव रखकर चक्का जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम समाप्त हुआ और परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों ने पोस्टमार्टम में सिर व पसली में चोट का उल्लेख होने की बात कही है।
Bara, Allahabad | Sep 26, 2026