एमबी कान्वेंट स्कूल में अपना दल (एस) का स्वागत समारोह, मंत्री आशीष पटेल का हुआ जोरदार स्वागत
प्रयागराज। घूरपुर थाना क्षेत्र के गौहनिया स्थित एमबी कान्वेंट स्कूल में अपना दल (एस) की ओर से स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल पहुंचे, जहां विधायक डॉ. वाचस्पति की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राममनोहर पटेल समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। महिलाओं और ग्रामीणों की भी भीड़ जुटी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल तैनात रहा।
Bara, Allahabad | Sep 26, 2026