बेटियों की शिक्षा को पंख देने की पहल, 14 छात्राओं को बांटी साइकिलें
यूनाइटेड भारत बारा
मनोज कुमार बिन्द
प्रयागराज। करछना के बेलापुर स्थित जेपीएस रामसिंह आईटीआई कॉलेज में अखिल भारतीय कुर्मी महासभा का प्रांतीय अधिवेशन एवं बेटी शिक्षा-सामाजिक सम्मान समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में 14 जरूरतमंद छात्राओं को साइकिलें वितरित की गईं। साइकिल पाकर छात्राओं के चेहरे खिल उठे। वक्ताओं ने कहा कि बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए समाज के सक्षम लोगों को आगे आना चाहिए। कार्यक्रम में सहयोग फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज सिंह पटेल, साधना सचान समेत महासभा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, अभिभावक और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
Bara, Allahabad | Sep 27, 2026