क्षतिग्रस्त कार से मिली भैंस, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल
मनोज कुमार बिन्द पत्रकार
यूनाइटेड भारत बारा
प्रयागराज। करछना थाना क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त एक कार से भैंस बरामद होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कार में भैंस को ले जाया जा रहा था। दुर्घटना के बाद जब क्षतिग्रस्त कार की जांच की गई तो उसमें भैंस मिलने से मामला चर्चा में आ गया।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि कार में भैंस को किस उद्देश्य से ले जाया जा रहा था और वाहन में उसे कैसे रखा गया था? मामले को लेकर पुलिस की कार्रवाई और पशु को ले जाने के तरीके पर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
Bara, Allahabad | Sep 27, 2026