गौहनिया में चार पहिया वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, युवक गंभीर घायल
प्रयागराज। गौहनिया चौकी क्षेत्र के सड़वा पेट्रोल पंप के पास रविवार को सड़क हादसे में बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि वह गौहनिया की ओर से अपने गांव सड़वा जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आए चार पहिया वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे के बाद ग्रामीणों ने घायल को तत्काल सीएचसी जसरा भेजा। वहीं, टक्कर मारने वाले वाहन व उसमें सवार लोगों को गौहनिया के पास पुलिस की मौजूदगी में पकड़ लिया गया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
Bara, Allahabad | Sep 27, 2026