श
पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंचते ही मचा कोहराम, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
नैनी, प्रयागराज। नैनी थाना क्षेत्र के मानस बिहार में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई भूपेंद्र सोनी की मौत के बाद पोस्टमार्टम से शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने हादसा मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई और कार्रवाई की मांग को लेकर शव रखकर सड़क पर चक्का जाम कर दिया।
परिजनों के मुताबिक पोस्टमार्टम में सिर के दाहिने हिस्से में चोट और दाहिनी पसली में चोट/फ्रैक्चर का उल्लेख है। सूचना पर एसीपी करछना कुंज लता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और परिजनों से बातचीत कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। मुकदमा दर्ज होने के बाद परिजनों ने चक्का जाम समाप्त कर शव का अंतिम संस्कार किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Bara, Allahabad | Sep 26, 2026