सोरांव: फाफामऊ थाना क्षेत्र के विनीता हॉस्पिटल में सेवानिवृत्त रेल कर्मियों के लिए आयोजित किया गया सम्मान समारोह
फाफामऊ स्थित विनीता हॉस्पिटल में बुधवार की दोपहर ऑल इंडिया रिटायर्ड रेलवेमेंस फेडरेशन-पेंशनर्स सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त रेलकर्मी, उनके परिजन और अतिथि शामिल हुए।कार्यक्रम का शुभारंभ विनीता हॉस्पिटल की निदेशक डॉ. विनीता विश्वकर्मा और डॉ. बिंदु विश्वकर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।