भंडरा: भाजपा जिलाध्यक्ष अजय पंकज का आरोप: झारखंड सरकार ने जनजातियों और स्थानीय युवाओं की नौकरियां करोड़ों में बेचीं
भाजपा भंडरा मंडल उत्तरी भाग की बैठक मंगलवार अपराह्न करीब 3 बजे अखिलेश्वर धाम परिसर में मंडल अध्यक्ष परमेश्वर साहू की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष अजय पंकज, जिला उपाध्यक्ष सह मंडल प्रभारी बजरंग उरांव, जिला मंत्री राजकिशोर साहू एवं युवा नेता पवन तिग्गा शामिल हुए।