टीकमगढ़: शहर के पुष्पा स्कूल के पास बाइक की टक्कर से एक व्यक्ति घायल, पैर में गंभीर चोट, जिला अस्पताल में भर्ती
टीकमगढ़ शहर के पुष्पा स्कूल के पास एक व्यक्ति सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। घायल का नाम दयाचंद लोधी निवासी टीकमगढ़ है। परिजन ने बताया कि दयाचंद पैदल पुष्पा स्कूल के पास से जा रहा था इसी दौरान उसे एक तेज रफ्तार बाइक चालक में बाइक से जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। घायल के पैर में गंभीर चोट है।