मांडर के लुरंगी गांव में ग्राम सभा ने लगाया बोर्ड, पादरियों के प्रवेश पर रोक का दावा
रांची जिले के चान्हो प्रखंड अंतर्गत मांडर विधानसभा क्षेत्र के सुदूरवर्ती लुरंगी गांव में ग्राम सभा की ओर से एक बोर्ड लगाया गया है। ग्रामीणों द्वारा लगाए गए इस बोर्ड में पेशा कानून 1996 का हवाला देते हुए गांव में पास्टर और पादरियों के प्रवेश पर रोक लगाने की बात लिखी गई है। साथ ही ईसाई मिशनरियों द्वारा आयोजित चंगाई सभाओं और अन्य धार्मिक आयोजनों पर भी प्रतिबंध लगाने की घोषणा की गई है। इस दौरान ग्राम प्रधान बिसुन मुंडा सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मेघा उरांव, संदीप उरांव, सोमा उरांव, सन्नी टोप्पो उरांव, प्रदीप टोप्पो, विश्वकर्मा पहान और जयंती मुंडा समेत अन्य लोग शामिल हुए। ग्राम सभा की इस पहल को लेकर क्षेत्र में चर्चा हो रही है।
Simdega, Simdega | Nov 19, 2026