शंख नदी संगम छठ घाट पर उपायुक्त सहित व्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को दिया सांध्य अर्घ्य
केलाघाघ डैम, छठ तालाब सहित जिले के सभी छठ घाटों में भी व्रतियों ने अस्ताचल गामी सूर्य को दिया सांध्य अर्घ्य
सिमडेगा:लोक आस्था के पवित्र महापर्व छठ पूजा के अवसर पर शंख नदी संगम घाट पर श्रद्धा एवं भक्तिभाव का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। इस अवसर पर उपायुक्त श्रीमती कंचन सिंह सपरिवार सहित सभी छठ व्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को विधि-विधान एवं पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ शंख नदी संगम घाट में सांध्य अर्घ्य अर्पित किया।उसी प्रकार केलाघाघ डैम,छठ तालाब सहित जिले के सभी छठ घाटों में छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से अस्ताचलगामी सूर्य को सांध्य अर्घ्य अर्पित किया।
घाटों पर छठी मैया के भक्तिमय गीतों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति से पूरे जिले का वातावरण भक्तिमय हो उठा। सभी व्रतियों ने परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि, खुशहाली और जिले की उन्नति की कामना की। पर्व के दौरान प्रशासन द्वारा घाट पर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा,विधि व्यवस्था एवं पार्किंग एवं आवागमन की सुव्यवस्थित व्यवस्था सुनिश्चित की गई।गहरे पानी स्थलों में गोताखोर की तैनाती,गहरे पानी मे बैरिकेडिंग सहित तमाम सुरक्षात्मक उपाय किये गए। इस कार्य मे जिले के पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस खोटरे ने स्वयं की निगरानी में महिला एवं पुरुष पुलिस कर्मियों को व्यवस्था में लगाया एव वरीय पदाधिकारी उपविकास आयुक्त दीपांकर चौधरी,अनुमंडल पदाधिकारी सुमन्त तिर्कीकी निगरानी में पदाधिकारी एवं कर्मी लगे रहे। प्रखंडों में प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचलाधिकारी लगे रहे।