Public App Logo
Profile Picture

झारखंड समाचार

@jhnewsjharkhand
2516Followers
0Following
सिमडेगा जिले में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन
भारतीय जनता पार्टी के कई लोग कांग्रेस पार्टी में हुए शामिल
ठप होने वाली है 108 एंबुलेंस सेवा। मांगों को लेकर हड़ताल पर जाने वाले हैं चालक
केरसई के गट्टीकछार गांव में धूमधाम के साथ मनाया गया विश्व हिंदू परिषद का 62 वां स्थापना दिवस
गणेश उत्सव को लेकर सिमडेगा में तैयारी जारी अंतिम रूप देने में जुटे बंगाल से आए मूर्तिकार
Video 5
Video 6
वीएसके फाउंडेशन द्वारा करोड़ों रुपए की कर दी गई ठगी जिला परिषद सदस्य ने विधायक के कार्य शैली पर उठाए सवाल
निलंबन वापस, विनय चौबे कार्मिक में लौटे

रांची। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे की प्रशासनिक सेवा में वापसी हो गयी। कानूनी अड़चनों से मुक्ति मिलने के बाद झारखंड सरकार ने उनका निलंबन बहाल कर दिया है। निलंबन हटने के तुरंत बाद उन्होंने कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग में अपनी आधिकारिक उपस्थिति दर्ज करा दी है। लंबे समय से वह शराब घोटाले और हजारीबाग भूमि विवाद मामले में कानूनी जांच का सामना कर रहे थे।
नारी सेवा के नाम पर 6 करोड़ का खा लिया मेवा.... नौकरी के नाम पर 6 करोड़ से अधिक का गबन
डुमरी विधायक जयराम महतो ने देर रात लोगों से की अपील
मानगो पुल पर मची सनसनी,छलांग लगाने जा रही महिला को पुलिस ने बचाया
पुलिस की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी,ऐन वक्त पर महिला को रोका

जमशेदपुर। मानगो पुल पर गुरुवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला  पुल से छलांग लगाने की कोशिश करती नजर आई। महिला पुल की रेलिंग पर चढ़ने का प्रयास कर रही थी। इसी दौरान पुलिसकर्मियों की नजर उस पर पड़ गई।
पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर महिला को समझाया और तत्परता दिखाते हुए उसे छलांग लगाने से रोक लिया। पुलिस की सक्रियता के कारण महिला की जान बच गई और एक बड़ी अनहोनी टल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुल पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। कुछ देर तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस ने महिला को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।  पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है।
सड़क नहीं बनी तो नहीं मिलेगा वोट! जलडेगा के सेमरिया में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, मुख्यमंत्री और विधायक के खिलाफ की नारेबाजी

जलडेगा प्रखंड के लमडेगा पंचायत अंतर्गत सेमरिया गांव में सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश अब खुलकर सामने आ गया है। ग्राम सभा की बैठक के बाद ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कोलेबिरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक नमन बिक्सल कोंगाड़ी के खिलाफ “हाय-हाय” के नारे लगाए गए। ग्रामीणों ने स्पष्ट शब्दों में ऐलान कर दिया कि इस बार चुनाव में उनका फॉर्मूला साफ रहेगा—“रोड नहीं तो वोट नहीं।” ग्रामीणों का कहना है कि पिछले करीब 20 वर्षों से उन्हें सड़क, पानी और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के नाम पर आश्वासन दिया जाता रहा है और चुनाव के समय वोट लिया जाता है। लेकिन चुनाव के बाद उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जाता। ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक पर भी उनकी समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिला है। इससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों ने दो टूक कहा कि अब वे किसी के समझाने या नए आश्वासन के भरोसे अपना फैसला नहीं बदलेंगे। जब तक सड़क का निर्माण नहीं होगा, तब तक वोट नहीं दिया जाएगा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क निर्माण की दिशा में ठोस पहल नहीं हुई तो वे अपनी मांग को लेकर प्रखंड कार्यालय का घेराव करने के लिए भी बाध्य होंगे। ग्रामीणों के इस आक्रोश के बाद सेमरिया में सड़क का मुद्दा अब बड़ा जनमुद्दा बनता दिखाई दे रहा है। ग्रामीणों का साफ संदेश है कि इस बार विकास के वादे नहीं, बल्कि सड़क का काम चाहिए।
नौकरी के नाम पर करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले सरगना का हुआ भंडाफोड़
सिमडेगा जिले में VKS फाउंडेशन नामक एनजीओ नामक संस्था द्वारा नौकरी दिलाने के नाम पर 40-40 हजार रुपए लेकर करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले मुख्य सरगना सहित कुल 6 लोगों को गिरफ्तार करते हुए सिमडेगा के द्वारा किया गया गिरफ्तार।
सहभागी कंप्यूटर एजुकेशन, सिमडेगा में नामांकन प्रारंभ

प्रिंस चौक मेन रोड सिमडेगा के निकट इंडियन बैंक (इलाहाबाद बैंक) के ऊपरी मंजिल पर स्थित सहभागी कंप्यूटर एजुकेशन, सिमडेगा में नए सत्र के लिए नामांकन प्रारंभ हैं। अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त इस संस्थान में कंप्यूटर की विभिन्न कोर्स जैसे डीसीए, डीटीपी, टैली, एडीसीए with Chat GPT and AI, पीजीडीसीए, डीसीटीटी, सी प्लस प्लस, जावा जैसे अनेकों कोर्स कराई जा रहीं। संस्थान के निर्देशक निशांत कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि हमारी कोशिश हैं विद्यार्थियों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करें, आज संस्थान से कंप्यूटर की प्रशिक्षण प्राप्त कर  काफी संख्या में विद्यार्थी सरकारी तथा गैर सरकारी संस्थानों में कार्यरत हैं तथा सैकड़ों विद्यार्थी स्वरोजगार कर अच्छी आय प्राप्त कर रहें। 
नामांकन के इच्छुक विद्यार्थी संस्थान के कार्यालय में या फोन नंबर 6204001278, 9199545698 में संपर्क कर सकते हैं।
बिहार खगड़िया :जिन्होंने बाढ़ के पानी में अपना आशियाना नहीं छोड़ा उनकी हालत तो और ख़राब है।एक और जहाँ उन्हें तपती धूप सामना करना पड़ता है तो दूसरी ओर बारिश का।अपनी हालात के आगे लोग बेबस है। सबसे बुरा हाल गोगरी, परबत्ता,और सदर प्रखंड का है। जहां बाढ़ आने से कई गांवों का सड़क मार्ग से संपर्क टूट गया है।इन इलाकों में खेत से लेकर घरों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। बाढ़ से प्रभावित सभी पंचायतों में हर तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। हालांकि जिलाधिकारी लगातार बाढ़ प्रभावित सभी पंचायतों का जायजा ले रहे हैं। डीएम की माने तो ये अब तक के इतिहास का सबसे ज्यादा वाटर लेवल है।प्रशासन की तरफ से बाढ़ पीड़ितों के लिए हर तरह की मुकम्मल व्यवस्था की गई है।वे खुद इसकी मॉनिटरिंग लगातार कर रहे हैं। बाढ़ पीड़ितों के बीच 43 कम्युनिटी किचन के साथ ही आवश्यक राहत सामग्री का वितरण किया जा रहा है। अभी बाढ़ पीड़ितों के बीच 100 नावें चल रही है।
खगड़िया में नदियों का जलस्तर उफान पर, कई गांवों का सड़क मार्ग से टूटा संपर्क, लोग ऊंची जगहों पर कर रहे पलायन, हर तरफ तबाही का मंजर
भर्ती सुधार यात्रा के दौरान देवेंद्र महतो ने क्या कहा खुद सुने
देश में से कई पार्टियों है जो केवल पेपर में है चुनाव नहीं लड़ते ।उनके खातों में करोड़ों रुपया है
बिहार के खगड़िया में नदियों के जलस्तर में लगातार वृद्धि जारी है। गंगा और बूढ़ी गंडक में उफान से जिले के चार प्रखंडों के 23 पंचायतों के सौ से ज्यादा गांव के 30 हजार से ज्यादा परिवार बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित है।बाढ़ के कारण जहाँ हजारों लोग विस्थपित हो चुके है वही काफी संख्या में लोग अभी भी अपने अपने घरों पर किसी तरह बाढ़ के पानी में रह रहे है।
श्रीकृष्ण संपूर्ण सत्य व दयानिधि है वे आधुनिक युग के सबसे बड़े वैज्ञानिक ज्ञान क्षमा प्रेम करुणा जनकल्याण उनके आदर्श संदेश : कैलाश यादव*

यादव समाज शत प्रतिशत शिक्षित बने संकल्प लिया गया,40 करोड़ यदुवंशियों के आराध्य है,विश्वभर में श्रीकृष्ण के असंख्य भक्त प्रभु विश्वंभर नाथ पुरषोत्तम एवं धर्मरक्षक है

*श्रीकृष्ण यदुकुल शिरोमणि व सबसे बड़े गोपालक थे, गऊ सेवा से संसार को शांति का संदेश दिया प्रभु के उपदेशों का पालन करना जीवन कर्तव्य : भोला प्र डीएसपी*
***************************************
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत श्रीकृष्ण विकास परिषद् यादव समाज द्वारा आयोजित भगवान श्रीकृष्ण का छठी महोत्सव कार्यक्रम धुर्वा स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर परिसर में धूमधाम से किया गया !

कार्यक्रम का नेतृत्व श्रीकृष्ण विकास परिषद् यादव समाज झा0 के मुख्य संरक्षक सह राजद नेता कैलाश यादव ने किया !

निर्धारित कार्यक्रम के तहत छठी महोत्सव का शुभारंभ परिषद के मुख्य संरक्षक कैलाश यादव एवं विशेष रूप से उपस्थित STF के डीएसपी भोला प्र सिंह , सीसीएल में जीएम वीके रंजन एवं एसडीओ सुभाष यादव तथा पूर्व विधानसभा थाना प्रभारी गणेश यादव वार्ड पार्षद परमेश्वर सिंह सिन्टू यादव संजय कुमार सुधीर गोप उषा यादव पार्वती ठाकुर ने दीप प्रज्वलित कर किया !

कार्यक्रम के दौरान पालनहार का श्लोक गीत गाकर किया गया !
*ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः*
*श्री कृष्णम शरणं सर्वेश्वर मम*
*ॐ कृष्णय्या वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत क्लेशनाय गोविंदाय नमो नमः* 
दीप प्रज्वलित के उपरांत भोजपुरी रामायण मंडली द्वारा व्यास पवन राय के टीम द्वारा भजन कीर्तन के साथ भगवत कथा किया गया !

कार्यक्रम के दौरान तमाम अतिथियों को शॉल एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया और भारी संख्या में उपस्थित महिलाएं पुरुष व युवा वर्गों श्रीकृष्ण का प्रसाद के रूप में उत्तम भोजन का लुत्फ उठाया और मंदिर परिसर के तमाम दरिद्र नारायण को भोजन कराया गया !

कार्यक्रम के दौरान परिषद  मुख्य संरक्षक सह राजद नेता कैलाश यादव ने कहा कि श्रीकृष्ण विकास परिषद् यादव समाज प्रत्येक वर्ष परंपरा अनुसार छठी महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन करते आया है ,उसी भांति इस वर्ष भी छठी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया !

यादव ने संबोधन के दौरान कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का मुख्य 5 संदेश को प्राथमिकता देना चाहिए !
कर्म योग, ज्ञान योग भक्ति योग समत्व और निडरता उनका प्रमुख संदेश था ! ये संदेश सामाजिक एकता अखंडता और जनकल्याण के लिए अत्यंत प्रभावी है इसलिए कार्यक्रम के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण का उपदेशों का अक्षरशः पालन करना हम सभी का जीवन कर्तव्य है !

यादव ने कहा कि देश में लगभग 40 करोड़ यदुवंशी परिवार के आराध्य देव है श्रीकृष्ण ! प्रभु आधुनिक युग के सबसे बड़े वैज्ञानिक है ये *संपूर्ण सत्य है* ज्ञान क्षमां प्रेम करुणा जनकल्याण इनके आदर्श संदेश है ! प्रभु श्रीकृष्ण के विश्वभर में असंख्य भक्तगण है प्रभु पुरषोत्तम है सर्वेश्वर है योगेश्वर है ! प्रभु श्रीकृष्ण यदुकुल शिरोमणि है वे सबसे बड़े गोपालक बनकर संसार को शांति का संदेश दिया , इसलिए इनके उपदेशों का पालन करना जीवन कर्तव्य समझकर कार्य करना चाहिए ! 

डीएसपी भोला प्र सिंह ने कहा कि सृष्टि के रक्षक है प्रभु श्रीकृष्ण, सम्पूर्ण सृष्टि में इनकी पावन पूजा सर्वोच्च है इनकी कृपा दृष्टि सभी श्रद्धालुओं पर सदैव बनी रहती है, अधर्म और अन्याय के खिलाफ इन्होंने हमेशा किसी भी रूप में रोकने का काम किया है, इसलिए प्रभु श्रीकृष्ण को समझना जीवन का सबसे बड़ा ज्ञान है ! 

वीके रंजन ने कहा कि जनकल्याण का मार्ग सर्वोत्तम है गरीबो और असहाय लोगों की मदद करने की जरूरत है, शिक्षा से सामाजिक उत्थान संभव है !

कार्यक्रम सुरेश राय रामकुमार संजीत यादव यादव उषा यादव पार्वती ठाकुर निर्मला देवी नैना देवी यशोमती देवी बबीता देवी कृष्ण कु बबलू दीपक राय गोपाल गुप्ता नितिन सिंह रंजन यादव रविशंकर सिंह पूर्व पार्षद दीपक राम सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे !
गिरिडीह साइबर थाना का इंस्पेक्टर ₹30000 घूस लेते हुए ऐसे भी के हाथों हुआ गिरफ्तार
इस्कॉन सिमडेगा के तत्वाधान में सिमडेगा नगर भवन में आयोजित नंद महोत्सव धूमधाम के साथ हुआ संपन्न दिखा आस्था और उमंग का जन सैलाब।
झारखंड के तीन दिग्गज नेता ईश्वर के शरण में चले गए