चरपोखरी: पीरो में शराब के नशे में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया, मेडिकल जांच में हुई पुष्टि
पीरो में शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नशे की हालत में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में पीरो वार्ड नंबर 8 निवासी शेख समीम के पुत्र मोनू शेख और जुबेर खान के पुत्र आसिफ खान शामिल हैं। वहीं, तीसरे आरोपी की पहचान शिवनाथ टोला निवासी कमलेश चौधरी के रूप में हुई है।