प्रेस विज्ञप्ति
नालंदा।
जिला जन सम्पर्क कार्यालय, नालन्दा।
...............................................
आज दिनांक 13 नवम्बर 2026 को श्रीमती उदिता सिंह, जिलाधिकारी - सह - जिला निर्वाचन पदाधिकारी, नालंदा की अध्यक्षता में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण, 2027 से संबंधित मान्यता प्राप्त राजनितिक दलों के साथ बैठक आयोजित की गई।
प्रतिनिधियों के साथ विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम तथा मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन के पश्चात् दावा एवं आपत्तियों के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दिनांक 12 नवंबर 2020 को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया तथा अहर्ता प्राप्त व्यक्तियों से दिनांक 11- 12- 2026 तक दावा आपत्ति प्राप्त किए जाएंगे।
उपस्थित प्रतिनिधियों को बताया गया कि मतदाता सूची में नाम शामिल करने हेतु प्रपत्र 6, प्रविष्टियों में सुधार हेतु प्रपत्र 8 तथा नाम विलोपन हेतु पर प्रपत्र 7 में आवेदन दिया जा सकता है। 21 एवं 22 नवम्बर 2026 तथा 5 एवं 6 दिसंबर 2026 को विशेष अभियान दिवस निर्धारित किया गया है। उक्त तिथियों को सम्बन्धित मतदान केन्द्रों पर BLO सभी आवश्यक प्रपत्रों के साथ उपस्थित रहेंगे एवं दावा आपत्ति प्राप्त करेंगे।
वर्तमान में नालंदा जिले में कुल 2765 मतदान केंद्र हैं, जिसमें पुरुष निर्वाचकों की संख्या 1196287, महिला निर्वाचकों की संख्या 1074187 एवं अन्य 44 है। इस प्रकार कुल 2270518 निर्वाचक हैं।
जिलाधिकारी द्वारा सभी राजनीतिक दलों से सभी मतदान केन्द्रों के लिए BLO नियुक्त करने का अनुरोध किया गया।
बैठक में श्री अवधेश कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी, नालंदा /आम आदमी पार्टी, श्री सत्य शिव प्रभाकर, जिला अध्यक्ष/ बहुजन समाज पार्टी, उमेश पंडित, जिला महासचिव/ भारतीय जनता पार्टी, डॉ आशुतोष कुमार, जिला उपाध्यक्ष/ इंडियन नेशनल कांग्रेस, राजीव कुमार, प्रतिनिधि/ जनता दल यूनाइटेड, संजय पासवान, प्रतिनिधि/ राष्ट्रीय जनता दल पवन यादव, जिला महासचिव/ राष्ट्रीय लोक समता पार्टी, कुमार सानू, जिला सचिव/ कम्यूनिष्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्ससिस्ट-लेनिनिस्ट) (लिबरेशन), नवल किशोर, प्रतिनिधि उपस्थित थें।
Samrat Choudhary
CMO Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Chief Electoral Officer, Bihar
Election Commission of India
Nalanda, Bihar | Nov 13, 2026