प्रेस विज्ञप्ति
नालंदा।
जिला जन सम्पर्क कार्यालय नालन्दा।
.................................................
आज दिनांक- 13.11.2026 को श्रीमती उदिता सिंह,जिला पदाधिकारी, नालंदा की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स (अधिप्राप्ति) की बैठक आहूत की गयी।
बैठक में खरीफ विपणन मौसम 2026-27 में किसानों से धान क्रय हेतु जिला सहकारिता पदाधिकारी, नालंदा द्वारा उपलब्ध कराये गए प्रस्ताव के आलोक में टास्क फोर्स द्वारा 179 समितियों (पैक्स/व्यापार मंडल) का चयन किया गया। साथ ही धान क्रय हेतु समितियों को तत्काल एक-एक लॉट धान का लक्ष्य उपलब्ध कराने तथा उसके अनुरूप नियमानुसार सी०सी० उपलब्ध कराने का निदेश जिला सहकारिता पदाधिकारी तथा एम०डी०, केन्द्रीय सहकारी बैंक, बिहारशरीफ को दिया गया।
इस संबंध में जिला आपूर्ति पदाधिकारी, नालंदा द्वारा बताया गया कि खरीफ विपणन मौसम 2026-27 अंतर्गत धान अधिप्राप्ति कार्यक्रम दिनांक 15.11.2026 से प्रारंभ है। इस वर्ष धान अधिप्राप्ति हेतु नालंदा जिला को 156870 एम०टी० का लक्ष्य आवंटित किया गया है। साथ ही यह भी बताया गया कि इस वर्ष साधारण धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2441/- रू0 प्रति क्वींटल एवं ग्रेड A धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2461/- रू०प्रति क्वींटल निर्धारित है।
इस अधिप्राप्ति वर्ष में विभाग द्वारा निर्गत मार्गदर्शिका में निहित प्रावधानों का अनुपालन करते हुए माह दिसम्बर, 2026 तक आवंटित लक्ष्य के विरूद्ध शतप्रतिशत धान क्रय करने का निदेश जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया।
बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, एम०डी० केन्द्रीय सहकारी बैंक बिहारशरीफ आदि मौजूद रहे।
Samrat Choudhary
CMO Bihar
Press Information Bureau - PIB, Government of India
Food & Consumer Protection Dept., Govt. of Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Co-operative Department, Govt. of Bihar
Nalanda, Bihar | Nov 13, 2026