प्रेस विज्ञप्ति
नालंदा।
जिला जन सम्पर्क कार्यालय नालन्दा।
.................................................
आज दिनांक- 12.11.2026 को जिला पदाधिकारी, नालंदा द्वारा कुल 09 राशन कार्ड लाभार्थियों के बीच भौतिक रूप से नया राशन कार्ड का वितरण किया गया।
इस संबंध में जिला आपूर्ति पदाधिकारी, नालंदा द्वारा बताया गया कि जिला को 50193 नया राशन कार्ड बनाने का लक्ष्य प्रदान किया गया था। जिसके विरूद्ध 55453 आवेदन प्राप्त हुआ। प्राप्त आवेदनों में से लगभग 72 प्रतिशत नया राशन कार्ड का निर्माण किया जा चुका है एवं शेष निर्माण किये जाने की प्रक्रिया में है।
राशन कार्ड वितरण कार्यक्रम में जिला आपूर्ति पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त, नालंदा आदि मौजूद रहे।
Samrat Choudhary
CMO Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Food & Consumer Protection Dept., Govt. of Bihar
Nalanda, Bihar | Nov 12, 2026