Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Bjp
National
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अयोध्या
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
Uttarakhand
लखनऊ
Crimenews
महंगाई
Sitapur
Aap
dpronalanda
Previous slide
Next slide
Samrat Choudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar #ChhathPuja2026 Bihar Sharif Nagar Nigam
Nalanda, Bihar
| Nov 13, 2026
#chhathpuja2026
MORE NEWS
Samrat Choudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Department of Environment, Forest & Climate Change, Govt. of Bihar
Nalanda, Bihar | Nov 13, 2026
बांका जिले से बिहारशरीफ पहुंचे श्री सचिन कुमार जी ने छठ महापर्व के प्रति अपना उत्साह, उमंग एवं हर्षोल्लास व्यक्त किया। उन्होंने छठी मैया के प्रति अपनी अटूट श्रद्धा प्रकट करते हुए छठ पूजा की भव्य तैयारियों, स्वच्छता, सुंदर सजावट एवं भक्तिमय वातावरण की जमकर सराहना की। Samrat Choudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar #chhathpuja2026 Bihar Sharif Nagar Nigam
Nalanda, Bihar | Nov 13, 2026
🌞 लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर जनहित में विशेष अपील! छठ महापर्व आस्था, पवित्रता और लोक संस्कृति का प्रतीक है। इस पावन अवसर पर सभी श्रद्धालुओं से अपील है कि छठ घाटों पर निर्धारित सुरक्षा निर्देशों का पालन करें तथा स्वयं और अपने परिवार की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। आपकी थोड़ी-सी सावधानी दुर्घटनाओं को रोक सकती है और पर्व की खुशियों को सुरक्षित रख सकती है। आस्था भी, सुरक्षा भी - सुरक्षित छठ, मंगलमय छठ! बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से सभी श्रद्धालुओं को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ। Samrat Choudhary Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Disaster Management Department Govt. of Bihar #सुरक्षित_छठ #छठ_पूजा #जन_सुरक्षा #आपदा_प्रबंधन #BiharSDMA
Nalanda, Bihar | Nov 13, 2026
प्रेस विज्ञप्ति नालंदा। जिला जनसंपर्क कार्यालय, नालंदा। ..................................................... जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने हिलसा छठ घाट सूर्य मंदिर एवं सिपारा गांव स्थित लोकायन नदी छठ घाट का किया स्थलीय निरीक्षण, सुरक्षा एवं स्वच्छता व्यवस्था सुदृढ़ करने का दिया निर्देश बिहारशरीफ (नालंदा), 12 नवंबर 2026 : छठ महापर्व के अवसर पर व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा तथा सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज श्रीमती उदिता सिंह, जिलाधिकारी, नालंदा एवं श्री हृदयकांत, पुलिस अधीक्षक, नालंदा ने संयुक्त रूप से हिलसा स्थित ऐतिहासिक सूर्य मंदिर छठ घाट एवं हिलसा प्रखंड अंतर्गत सिपारा गांव के समीप लोकायन नदी छठ घाट का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने घाटों पर साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, पहुंच पथ, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि छठ महापर्व से पूर्व सभी आवश्यक तैयारियां ससमय पूर्ण कर ली जाएं, ताकि व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। जिलाधिकारी ने विशेष रूप से घाट परिसर की समुचित साफ-सफाई, पर्याप्त रोशनी, तालाब एवं जलाशयों में मजबूत बैरिकेडिंग तथा व्रतियों की सुविधा के लिए चेंजिंग रूम की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में आवाजाही को देखते हुए सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित होनी चाहिए। विशेष रूप से खतरनाक एवं गहरे जल वाले स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। इसके उपरांत अधिकारियों ने प्रखंड के सिपारा गांव के समीप लोकाईन नदी छठ घाट का भी निरीक्षण किया। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष छठ पर्व के दौरान इस घाट पर डूबने की घटना सामने आई थी। इस घटना को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष घाट पर विशेष सतर्कता बरतने तथा सुरक्षा के सभी आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि घाटों पर बैरिकेडिंग, खतरनाक स्थलों की पहचान, पर्याप्त रोशनी एवं भीड़ नियंत्रण सहित सभी सुरक्षा व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं। साथ ही श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया। छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाटों पर आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। इसके तहत घाटों की साफ-सफाई, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था तथा तालाब परिसर में बैरिकेडिंग का कार्य कराया जा रहा है। जिला प्रशासन, नालंदा द्वारा छठ महापर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी संबंधित विभागों के माध्यम से आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं। Samrat Choudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar नालन्दा पुलिस #ChhathPuja2026 #ChhathGhatInspection
Nalanda, Bihar | Nov 12, 2026
प्रेस विज्ञप्ति नालंदा। जिला जनसंपर्क कार्यालय, नालंदा। दिनांक : 12 नवम्बर 2026 ................................................. जिलाधिकारी की जन-सुनवाई में 35 फरियादियों की समस्याओं पर हुई सुनवाई, संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश बिहारशरीफ (नालंदा), 12 नवम्बर 2026 : जिला पदाधिकारी, नालंदा श्रीमती उदिता सिंह ने आज आयोजित जन-सुनवाई कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे कुल 35 फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने प्रत्येक परिवादी की बातों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित मामलों के निष्पादन के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया। जन-सुनवाई के दौरान पंचायत सरकार भवन के निर्माण हेतु प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करने, मृत्यु उपरांत अनुदान राशि का भुगतान नहीं होने, दुकान से संबंधित विवाद एवं दुकान खाली कराने, ग्राम राजाकुओं स्थित संत बाबा मंदिर के समीप जनहित में सार्वजनिक उपयोग के लिए स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित तालाब का निर्माण कराने तथा जमीन पर अवैध कब्जा एवं भूमि की रसीद नहीं कटने से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। पंचायत सरकार भवन के निर्माण हेतु प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करने से संबंधित मामलों के निष्पादन के लिए जिला पंचायती राज पदाधिकारी, नालंदा को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। वहीं, मृत्यु उपरांत अनुदान राशि का भुगतान नहीं होने एवं दुकान से संबंधित शिकायतों के निवारण के लिए श्रम अधीक्षक, नालंदा को निर्देशित किया गया। दुकान खाली कराने से संबंधित मामलों के निष्पादन हेतु कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, इस्लामपुर को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। ग्राम राजाकुओं स्थित संत बाबा मंदिर के समीप जनहित में सार्वजनिक उपयोग के लिए स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित तालाब का निर्माण कराने से संबंधित शिकायत के निवारण हेतु प्रभारी पदाधिकारी, जिला राजस्व शाखा, नालंदा एवं अनुमंडल पदाधिकारी, बिहारशरीफ को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। इसी प्रकार, जमीन पर अवैध कब्जा एवं भूमि की रसीद नहीं कटने से संबंधित शिकायतों के निष्पादन हेतु प्रभारी पदाधिकारी, जिला राजस्व शाखा, नालंदा को निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त शिकायतों का नियमानुसार त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करें, ताकि आम नागरिकों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। Samrat Choudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar
Nalanda, Bihar | Nov 12, 2026
प्रेस विज्ञप्ति नालंदा। जिला जन सम्पर्क कार्यालय नालन्दा। ................................................. आज दिनांक- 12.11.2026 को जिला पदाधिकारी, नालंदा द्वारा कुल 09 राशन कार्ड लाभार्थियों के बीच भौतिक रूप से नया राशन कार्ड का वितरण किया गया। इस संबंध में जिला आपूर्ति पदाधिकारी, नालंदा द्वारा बताया गया कि जिला को 50193 नया राशन कार्ड बनाने का लक्ष्य प्रदान किया गया था। जिसके विरूद्ध 55453 आवेदन प्राप्त हुआ। प्राप्त आवेदनों में से लगभग 72 प्रतिशत नया राशन कार्ड का निर्माण किया जा चुका है एवं शेष निर्माण किये जाने की प्रक्रिया में है। राशन कार्ड वितरण कार्यक्रम में जिला आपूर्ति पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त, नालंदा आदि मौजूद रहे। Samrat Choudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Food & Consumer Protection Dept., Govt. of Bihar
Nalanda, Bihar | Nov 12, 2026
आज दिनांक- 12.11.2026 को श्रीमती उदिता सिंह,जिला पदाधिकारी, नालंदा द्वारा कुल 09 राशन कार्ड लाभार्थियों के बीच भौतिक रूप से नया राशन कार्ड का वितरण किया गया। Samrat Choudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Food & Consumer Protection Dept., Govt. of Bihar
Nalanda, Bihar | Nov 12, 2026
बिहारशरीफ नगर निगम द्वारा छठ घाटों एवं आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई कराई जा रही है, ताकि लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा में श्रद्धालुओं को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण मिल सके। Samrat Choudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Urban Development & Housing Dept, Govt. of Bihar Bihar Sharif Nagar Nigam #SwachhBihar #Biharsharif #ChhathPuja
Nalanda, Bihar | Nov 11, 2026