प्रेस विज्ञप्ति
नालंदा।
जिला जनसंपर्क कार्यालय, नालंदा।
दिनांक : 12 नवम्बर 2026
.................................................
जिलाधिकारी की जन-सुनवाई में 35 फरियादियों की समस्याओं पर हुई सुनवाई, संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश
बिहारशरीफ (नालंदा), 12 नवम्बर 2026 : जिला पदाधिकारी, नालंदा श्रीमती उदिता सिंह ने आज आयोजित जन-सुनवाई कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे कुल 35 फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना।
उन्होंने प्रत्येक परिवादी की बातों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित मामलों के निष्पादन के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया।
जन-सुनवाई के दौरान पंचायत सरकार भवन के निर्माण हेतु प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करने, मृत्यु उपरांत अनुदान राशि का भुगतान नहीं होने, दुकान से संबंधित विवाद एवं दुकान खाली कराने, ग्राम राजाकुओं स्थित संत बाबा मंदिर के समीप जनहित में सार्वजनिक उपयोग के लिए स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित तालाब का निर्माण कराने तथा जमीन पर अवैध कब्जा एवं भूमि की रसीद नहीं कटने से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं।
पंचायत सरकार भवन के निर्माण हेतु प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करने से संबंधित मामलों के निष्पादन के लिए जिला पंचायती राज पदाधिकारी, नालंदा को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
वहीं, मृत्यु उपरांत अनुदान राशि का भुगतान नहीं होने एवं दुकान से संबंधित शिकायतों के निवारण के लिए श्रम अधीक्षक, नालंदा को निर्देशित किया गया। दुकान खाली कराने से संबंधित मामलों के निष्पादन हेतु कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, इस्लामपुर को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
ग्राम राजाकुओं स्थित संत बाबा मंदिर के समीप जनहित में सार्वजनिक उपयोग के लिए स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित तालाब का निर्माण कराने से संबंधित शिकायत के निवारण हेतु प्रभारी पदाधिकारी, जिला राजस्व शाखा, नालंदा एवं अनुमंडल पदाधिकारी, बिहारशरीफ को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
इसी प्रकार, जमीन पर अवैध कब्जा एवं भूमि की रसीद नहीं कटने से संबंधित शिकायतों के निष्पादन हेतु प्रभारी पदाधिकारी, जिला राजस्व शाखा, नालंदा को निर्देशित किया गया।
जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त शिकायतों का नियमानुसार त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करें, ताकि आम नागरिकों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
Samrat Choudhary
CMO Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar
Nalanda, Bihar | Nov 12, 2026