इटाढ़ी: बक्सर-इटाढ़ी रेलवे फाटक खुला, आवागमन शुरू; रेलवे ने 6 महीने की अस्थायी अनुमति दी
Itarhi, Buxar | Sep 11, 2026 रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर स्थित इटाढ़ी रेलवे क्रॉसिंग LC-70 आधिकारिक रूप से खोल दिया गया। वाहनों और लोगों का आवागमन शुरू हो गया। लंबे समय से क्रॉसिंग बंद रहने से परेशान बक्सर-इटाढ़ी मार्ग से जुड़े लोगों को इससे बड़ी राहत मिली है। क्रॉसिंग खुलने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। रेलवे बोर्ड ने 1 सितंबर को LC-70 को दोबारा खोलने की अनुमति दी थी।