प्रतापगढ़: चिलबिला पेट्रोल पंप पर बाइक में पेट्रोल भराकर बिना पैसे दिए फरार हुआ नकाबपोश, सीसीटीवी में कैद घटना
जनपद के चिलबिला पेट्रोल पंप पर बाइक में पेट्रोल भराकर बिना पैसे दिए नकाबपोश फरार हो गया, यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। बताया जा रहा है कि पेट्रोल पंप पर नकाबपोश ने बाइक में पेट्रोल भरवाया और पेट्रोल पंप कर्मी को चकमा देकर फरार हो गया। वही सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस जांच में जुटी है।