प्रतापगढ़: विकास भवन परिसर से सीडीओ ने पान उत्पादक कृषकों के दल की बस को हरी झंडी दिखाकर जनपद से किया रवाना
मुख्य विकास अधिकारी डॉक्टर दिव्या मिश्रा ने बुधवार के दिन विकास भवन सभागार से पान उत्पादक कृषकों के दल की बस को हरी झंडी दिखाकर जनपद से रवाना किया है। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया है कि सात दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम 18 सितंबर से 24 सितंबर तक के लिए पान उत्पादक कृषकों के दल की बस को रवाना किया गया है।