प्रतापगढ़: बेनीपुर के पास पुरानी रंजिश के चलते युवक की पिटाई का लाइव वीडियो आया सामने सीओ ने दी जानकारी
जाफरपुर गांव निवासी जाहिदा पत्नी मोहम्मद असलम ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि वह अपने बेटे के साथ बाइक पर जा रही थी। कोतवाली नगर के बेनीपुर के समीप उसे रोक कर उसके बेटे को कुछ दूर ले जाकर महताब समेत अन्य युवकों ने लाठी डंडे से बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया। घायल युवक की मां जाहिदा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है।