प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ जनपद के दो अलग-अलग गांव में दो युवकों की हुई थी मौत पीएम के बाद शव पहुंचा घर मचा कोहराम
कोठियाही गांव निवासी एमबीबीएस छात्र उत्कर्ष तिवारी की मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में वृहस्पति कुंड में स्नान करने के दौरान तीस फिट गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई थी। वहीं जगदीश गढ़ गांव निवासी विपिन कुमार सिंह अपनी अल्टो कार से पड़ोसी दोस्त की बीमार बेटी को देखने तरहठी जौनपुर जातें समय एक्सयूवी कार की टक्कर से विपिन सिंह की दर्दनाक मौत हो गई।