प्रतापगढ़: शहर के कंपनी गार्डन पहुंची एंटी रोमियो की टीम ने किया महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक
पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार के निर्देशन में एंटी रोमियो की टीम द्वारा बुधवार को विशेष अभियान चलाकर बालिकाओं और महिलाओं को जागरूक किया गया। जिले के विभिन्न स्कूलों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसके उपरांत देर शाम एंटी रोमियो की टीम शहर के कंपनी गार्डन पहुंची जहां मौजूद बालिकाओं और महिलाओं को जागरुक कर शोहदों को कडी चेतावनी दी।