पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार ने 6 निरीक्षक एवं 3 उप निरीक्षक का स्थानांतरण किया है। इनमें से 5 निरीक्षक व 1 उपनिरीक्षक का साइबर थाना स्थानांतरण किया गया है और उप निरीक्षक विंध्यवासिनी तिवारी को पुलिस लाइन से अन्तू थाना की किठावर चौकी का चौकी प्रभारी बनाया गया है।