नवदुर्गा गरबा महोत्सव में भक्ति और उत्साह का माहौल
महेश कुमार बिड़ला/मीडिया प्रभारी मांडल भीलवाड़ा
माण्डल। कस्बे में पोस्ट ऑफिस के पास नवदुर्गा गरबा कमेटी के तत्वावधान में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर नौ दिवसीय गरबा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। नवरात्रि के नौ दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में प्रतिदिन शाम 7:30 बजे माँ दुर्गा की आरती के साथ प्रसाद वितरण किया जाता है। इसके बाद माता रानी के भक्ति गीतों पर महिलाएं, युवतियां एवं बालिकाएं पारंपरिक गरबा नृत्य में भाग लेती हैं।
गरबा महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़े इस आयोजन में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। नवदुर्गा गरबा कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं से परिवार सहित आयोजन में शामिल होकर माँ दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की गई है।