*पंचायती राज चुनाव के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में हुआ ईवीएम का प्रथम रेंडमाइजेशन*
*जयपुर :कमलेश आमेटा 13 अक्टूबर पंचायती राज आम चुनाव 2026 के अंतर्गत जयपुर जिले की समस्त 22 पंचायत समितियों के समस्त चरणों के लिए मंगलवार को ईवीएम मशीनों का प्रथम रेंडमाइजेशन जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) संदेश नायक के निर्देशन में अतिरिक्त जिला कलक्टर चतुर्थ आशीष कुमार, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुआ।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पंचायतीराज चुनाव पूर्ण स्वतंत्रता, निष्पक्षता के साथ संपन्न कराने के लिए जिले में सभी 22 पंचायत समितियों के अंतर्गत आने वाली 597 ग्राम पंचायतों के 2094 बूथों के 5115 बैलेट यूनिट तथा 5115 ही कंट्रोल यूनिट के लिए रैण्डमाइजेशन किया गया है। द्वितीय चरण का रैण्डमाइजेशन 16 अक्टूबर 2026 को होगा जिसमें यह तय किया जाएगा कि कौनसे बूथ पर कौनसी ईवीएम मशीन चुनाव कार्य हेतु उपयोग में ली जाएगी।