अंतिम सोमवारी को लेकर पनयारी घाट का डीएम-एसपी ने लिया जायजा
रोहतास जिल के सावन की अंतिम सोमवारी को लेकर शनिवार को डीएम दीपक कुमार मिश्रा, एसपी राज और डीएफओ स्टालिन फिडल कुमार के ने पनयारी घाट का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने घाट और गुप्ताधाम जाने वाले मार्ग का जायजा लेते हुए श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को लेकर सुरक्षा और सुविधा व्यवस्था की जानकारी ली। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां पूरी रखने का निर्देश दिया।
डीएम ने बताया कि पनयारी घाट से गुप्ताधाम जाने वाला मार्ग वन-वे रहेगा। श्रद्धालु एक रास्ते से गुप्ताधाम की ओर चढ़ाई करेंगे, जबकि दूसरे मार्ग से नीचे लौटेंगे। इससे भीड़ नियंत्रण के साथ श्रद्धालुओं का आवागमन सुचारू रखने में मदद मिलेगी। अधिकारियों को रास्ते में किसी तरह की अव्यवस्था नहीं होने देने का निर्देश दिया गया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं से बातचीत कर सुविधाओं की जानकारी ली। प्रशासन की ओर से सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और आवागमन को लेकर आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं। अंतिम सोमवारी में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।