मुंगावली: खुजराई गांव में विधायक-कलेक्टर ने स्कूल और उप स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण
मुंगावली के ग्राम खुजराई में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत आयोजित शिविर के दौरान विधायक बृजेन्द्र सिंह यादव और कलेक्टर साकेत मालवीय ने शासकीय स्कूल एवं उप स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। प्रशासन ने शुक्रवार को शाम सात बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि स्कूल में उन्होंने बच्चों की उपस्थिति, पाठ्य पुस्तकों और मध्यान्ह भोजन की जानकारी ली।