भीलरी गांव में तीन लोगों द्वारा एक 35 वर्षीय महिला के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है, मिली जानकारी के अनुसार भीलरी निवासी पूजा आदिवासी उम्र 35 वर्ष ने बुधवार को रात लगभग 11 बजे शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि बुधवार को सुबह लगभग आठ बजे गांव के ही छोटू, दीपक और अमर सिंह आदिवासी ने जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ मारपीट की है ।