रीवा में गांजा तस्करी के खिलाफ चौराहा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि गांजे की खेप शहडोल पासिंग की एक गाड़ी के जरिए रीवा लाई जा रही थी। जानकारी के अनुसार इसे अनूपपुर और शहडोल के रास्ते रीवा के सिमरिया थाना क्षेत्र तक पहुंचाया जाना था। कार्रवाई के बाद पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अब जांच इस बात पर केंद्रित है कि गांजे की खेप कहां से लाई गई थी और इसके पीछे कौन-कौन लोग जुड़े हैं। पुलिस की जांच में तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा होने की संभावना है।Rewa #RewaNews #RewaPolice #GanjaSmuggling #DrugSmuggling #PoliceAction #CrimeNews #MPNews #MadhyaPradesh #BreakingNews #CrimeUpdate #रीवा #गांजातस्करी #गांजाकांड #रीवापुलिस #पुलिसकार्रवाई #अपराधसमाचार #ब्रेकिंगन्यूज