कालपी: छौंक कट के पास प्रतीक्षालय से गैंगस्टर एक्ट में फरार ₹25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, अवैध असलहा और कारतूस बरामद
Kalpi, Jalaun | Jul 21, 2025 कालपी पुलिस ने सोमवार दोपहर 3 बजे छौंक कट के पास प्रतीक्षालय से गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे 25000 के इनामियां बदमाश को गिरफ्तार किया है, गिरफ्तार किए गए बदमाश के पास से अवैध असलहा और कारतूस बरामद किया गया है, वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करते हुए जेल भेज दिया है, पकड़े गए बदमाश पर औरैया, इटावा और जालौन समेत कानपुर देहात में 22 मुकदमें दर्ज है।