कालपी: गुढ़ाखास में युवक ने प्रधान पर पत्थरबाजी की, छत से ईंट से किया हमला, युवक घायल, आरोपी की तलाश जारी
Kalpi, Jalaun | Jul 20, 2025 कालपी के गुढ़ाखास गांव में दो पक्षों के बीच हुई कहासुनी के बाद एक युवक ने अचानक घर की छत पर चढ़कर नीचे खड़े लोगों पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए, इस दौरान उसने प्रधान को निशाना बनाकर जानलेवा हमला किया, ग्राम प्रधान किसी विवाद को शांत कराने पहुंचे थे, प्रधान को बचाने में एक युवक गंभीर घायल हो गया, वहीं घटना का वीडियो रविवार की शाम करीब 7:00 बजे सामने आया है।