कालपी: आटा थाना क्षेत्र के करमेर गांव में बिजली लाइन बिछाने के दौरान बड़ा हादसा, खंभे से गिरकर पश्चिम बंगाल के मजदूर की हुई मौत
Kalpi, Jalaun | Jul 20, 2025 आटा थाना क्षेत्र के ग्राम करमेर में 220 केवीए की बिजली लाइन बिछाने के दौरान शनिवार रात 10 बजे खंभे से पैर फिसल गया और गिरने से पश्चिम बंगाल के मजदूर नूर आलम की मौत हो गई, नूर आलम, जो उत्तर दिनाजपुर जिले के थाना करंदगी के ग्राम राघपुर का रहने वाला था, वह लखनऊ के ठेकेदार राहुल के लिए अपने साथी आरिफ अली के साथ काम कर रहा था, पुलिस ने शव को पीएम को भेज दिया है।