कालपी: ग्राम भदरेखी में रिश्तेदारों द्वारा एक राय होकर महिला से मारपीट करने के मामले में 4 नामजद और 2 अज्ञात पर मामला हुआ दर्ज
Kalpi, Jalaun | Jul 21, 2025 आटा थाना क्षेत्र के भदरेखी गांव निवासिनी अर्चना सिंह पत्नी अमित सिंह ने 20 जुलाई को पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया था कि 7 जुलाई को उनके रिश्तेदार आरती सिंह समेत चार नामजद और दो अज्ञात लोगों ने एक राय होकर गाली गलौज कर मारपीट की थी, जिसको लेकर पुलिस ने चार नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सोमवार की दोपहर करीब 3:00 बजे जानकारी दी है।