कालपी: ग्राम नयापुरवा मजरा मंगरौल में छत से ईट-पत्थर मारने के मामले में पुलिस ने युवक पर दर्ज किया मुकदमा
Kalpi, Jalaun | Jul 21, 2025 कालपी कोतवाली क्षेत्र के गुढ़ाखास निवासी राजभोज पुत्र सुंदरलाल ने 20 जुलाई को पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया था कि ग्राम नयापुरवा मजरा मंगरौल में रामरूप पुत्र भगवानदीन ने गाली गलौज करते हुए छत पर चढ़कर ईट पत्थर मारे और जान से मारने की धमकी दी थी, जिसको लेकर पुलिस ने उक्त युवक के मुकदमा दर्ज करते हुए सोमवार की दोपहर करीब 3:00 बजे जानकारी दी है।