कालपी: ग्राम परासन में प्लांट के 17 मॉडल चोरी करने के मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों पर दर्ज किया मुकदमा
Kalpi, Jalaun | Jul 21, 2025 आटा थाना क्षेत्र के परासन गांव निवासी रामशरण पुत्र स्वर्गीय मेवालाल ने 20 जुलाई को पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया था कि 17 जुलाई को अज्ञात चोरों द्वारा उसके प्लांट के ब्लॉक नंबर 3 के इनवर्टर नंबर दो के 17 माडल चोरी कर लिए गए थे, जिसको लेकर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए सोमवार की दोपहर करीब 3 बजे जानकारी दी है।