टीकमगढ़: विधायक के नेतृत्व में कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा, केंद्र सरकार पर लगाए आरोप
टीकमगढ़ कलेक्ट्रेट में विधायक यादवेंद्र सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कमेटी के द्वारा महामहिम राष्ट्रपति के नाम डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में केंद्र की भाजपा सरकार पर आरोप लगाया गया की कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी पर बदले की भावना से ईडी में चार्टशीट दायर कराई गई है। भाजपा लगातार कांग्रेस नेताओं पर कार्यवाही करा रही है।