कलेक्टर विवेक श्रोतिय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कार्यालय में टीएल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने निर्देशित किया कि महेंद्र सागर तालाब की अतिक्रमण मुक्त कराई गई भूमि पर सिटी फॉरेस्ट विकसित किया जाए। उन्होंने कहा कि इसके लिए नगर पालिका तथा वन विभाग मिलकर कार्य करेंगे।