टीकमगढ़: टीकमगढ़ जिले के 13 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में स्वास्थ्य शिविर और योग सत्र आयोजित, औषधियां वितरित की गईं
संचनालय आयुष भोपाल के आदेश अनुसार राष्ट्रीय आयुष मिशन अंतर्गत कलेक्टर के निर्देशानुसार टीकमगढ़ जिले के 13 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में माह अप्रैल 2025 की प्रस्तावित थीम गैर संक्रमित रोगों की पहचान, रोकथाम, नियंत्रण एवं प्रबंधन विषय पर स्वास्थ्य शिविर एवं योग सत्र आयोजित किया गया। इस दौरान लोगों को उनकी स्वास्थ्य देखभाल एवं परीक्षण कर औषधीय वितरण की गई।