तिजारा: टपूकड़ा में जमीन सौदे में ₹42 लाख की धोखाधड़ी, FIR दर्ज होने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई, आईजी से की शिकायत
Tijara, Alwar | Aug 22, 2026 टपूकड़ा थाना क्षेत्र में जमीन बेचने के सौदे में 42 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। शनिवार सुबह 7:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार नारनौल निवासी रिटायर्ड टीचर दयानंद ने कोर्ट इस्तगासे के जरिए टपूकड़ा थाने मामला दर्ज कराया था। अब पुलिस कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए उन्होंने आईजी जयपुर रेंज को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।