#सेवा_की_कहानी
आवास सहायता योजना से साकार हो रहे उच्च शिक्षा के सपने
मंडला जिले के ग्रामीण अंचल से आने वाले और पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस रानी दुर्गावती पीजी कॉलेज के एम.ए. भूगोल के छात्र अभिषेक धुर्वे बताते हैं कि कॉलेज हॉस्टल में सीट न मिलने के कारण उन्हें शहर में किराए पर कमरा लेकर रहना पड़ रहा था। ऐसे में कमरे का किराया और राशन का खर्च उनके परिवार के लिए एक बड़ा आर्थिक बोझ बन रहा था।
आवास सहायता योजना के तहत बैंक खाते में सीधे मिलने वाले मकान किराया भत्ता से अभिषेक को बहुत बड़ी राहत मिली है। अब समय पर कमरे का किराया जमा हो जाता है, जिससे वे बिना किसी वित्तीय चिंता के अपनी मास्टर डिग्री की पढ़ाई सुचारू रूप से पूरी कर पा रहे हैं। उन्होंने इस जनहितकारी योजना के लिए प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया है।
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
#mandla
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan
Mandla, Madhya Pradesh | Oct 8, 2026