दमोह: एस्ट्रोटर्फ ग्राउंड में नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अंतर्गत हुआ रस्साकसी प्रतियोगिता का आयोजन, युवाओं को दिया संदेश
Damoh, Damoh | Jul 19, 2026 दमोह के हॉकी एस्ट्रोटर्फ ग्राउंड में रविवार सुबह "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के तहत पुलिस प्रशासन और खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने रस्साकसी प्रतियोगिता आयोजित की। प्रतियोगिता में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अधिकारियों ने नशे के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की।