सोरांव: सोरांव तहसील परिसर में अधिवक्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा, लगे भारत माता के जयकारे
बार एसोसिएशन सोरांव के तत्वावधान में शुक्रवार दोपहर तहसील परिसर में एक विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में सैकड़ों अधिवक्ताओं ने राष्ट्रध्वज तिरंगा लेकर हिस्सा लिया। संघ के पदाधिकारियों और वरिष्ठ अधिवक्ताओं के नेतृत्व में निकाली गई इस यात्रा के दौरान तहसील परिसर देशभक्ति के रंगों से सराबोर हो गया। अधिवक्ताओं में राष्ट्रभक्ति और उत्साह का अद