#गुना - सुरक्षित बचपन अभियान का शुभारंभ एवं ‘‘उड़ान‘‘ एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गुना श्री अमिताभ मिश्र के मार्गदर्शन दिनांक 01.11.2026 से 06.11.2026 तक आयोजित होने वाले ‘‘सुरक्षित बचपन अभियान‘‘ के अंतर्गत जिला अनूपपुर मे हुए शुभारंभ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण एवं एक दिवसीय ‘‘उडान‘‘ कार्यशाला के अतंर्गत ‘‘मेरा बचपन मेरा अधिकार‘‘ की थीम पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन दिनांक 01.11.2026 को कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गुना में श्री राधाकिशन मालवीय, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गुना, की अध्यक्षता में जिले के विभिन्न शासकीय/अशासकीय विद्यालयों से आए हुए छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में किया गया।
‘‘सुरक्षित बचपन अभियान‘‘ कार्यक्रम का राज्य स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण यूट्यूब के माध्यम से ऑनलाइन सहभागिता की गई, जिसमे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गुना एवं तहसील विधिक सेवा समिति राघौगढ, चांचौड़ा एवं आरोन मे अध्ययनरत विद्यालयीन छात्र-छात्राएं तथा प्राधिकरण के अधिकारीगण व विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकगण सम्मिलित हुए।
जिला स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम पश्चात जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सभागृह में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर से प्राप्त सेशन प्लान अनुसार उपस्थित छात्र-छात्राओं को बाल अधिकार, पाॅक्सो एक्ट, कैरियर मार्गदर्शन, मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य, नशे के दुष्प्रभाव व सालसा की विधिक सहायता योजना इत्यादि पर विभिन्न विभागों से सम्मिलित हुए विषय विशेषज्ञ के माध्यम से जागरूक किया गया।
‘‘उडान‘‘ एक दिवसीय कार्यशाला के प्रथम सत्र में बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किये जाने हेतु जिला चिकित्सालय गुना से उपस्थित हुए रिसोर्स पर्सन डाॅ. आर. एस. भाटी द्वारा बच्चों को स्वास्थ्य एवं उचित खान पान, साफ-सफाई एवं पोषण युक्त भोजन लिए जाने पर जोर दिया गया। साथ ही बच्चों को अधिक मात्रा में फास्ट फूड न लिए जाने हेतु प्रेरित किया गया।
इसी अनुक्रम में द्वितीय सत्र मे बच्चों को पाॅक्सो अधिनियम के प्रावधानों के प्रति जागरूक किये जाने हेतु श्रीमती सोनाली शर्मा तृतीय जिला न्यायाधीश रिसोर्स पर्सन के रूप में कार्यक्रम मे सम्मिलित हुयी। उनके द्वारा उपस्थित हुए बच्चों एवं शिक्षकगण को पाॅक्सो अधिनियम से प्रावधानो के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही बच्चों को गुड टच, बेड टच, किशोरियों के साथ होने वाले दुव्र्यहार की जानकारी अपने माता-पिता, दोस्त अथवा अपने शिक्षकों के बारे में बताने पर जोर दिया गया। इसके साथ ही छात्रों को चाईल्ड हेल्पलाईन नंबर 1098 की भी जानकारी दी गई
तृतीय सत्र मे बच्चों को वर्तमान में घटित हो रहे सायबर अपराधों, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव हेतु जिला सायबर सेल गुना से उपस्थित श्री भूपेन्द्र खटीक द्वारा द्वारा डिजीटल अरेस्ट, गलत ऑनलाइन ट्रांजेक्शन, सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों की जानकारी दी जाकर उनसे बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाकर सायबर हेल्पलाईन नंबर 1930 की जानकारी भी प्रदाय की गई।
कार्यक्रम के चतुर्थ सत्र मे श्री राधाकिशन मालवीय सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा छात्रों को संबोधित करते हुए बताया गया कि सुरक्षित बचपन हर बच्चे का अधिकार है। जिस हेतु सुरक्षित बचपन अभियान का आयोजन नालसा नई दिल्ली एवं राज्य प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार दिनांक 01.11.2026 से 06.11.2026 तक संपूर्ण गुना जिले मे आयोजित किया जाएगा जिसके अंतर्गत जिले के विद्यालयों में विधिक जागरूकता शिविर के माध्यम से बच्चों को उनके विधिक अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता योजना, पाॅक्सो अधिनियम, सायबर अपराध, बच्चों के अधिकार आदि विभिन्न विषयो पर जानकारी दी जाकर जागरूक किया जाएगा।
कार्यक्रम के अंतिम एवं समापन सत्र में श्री सर्वेश चतुर्वेदी जिला विधिक सहायता अधिकारी गुना द्वारा सुरक्षित बचपन अभियान के बारे में अवगत कराते हुए बतया गया कि उक्त अभियान के प्रथम चरण में दिनांक 01.11.2026 से 06.11.2026 तक जिले के विद्यालयों में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किए जाकर छात्रों को उनके विधिक अधिकारों, पाॅक्सो अधिनियम, सायबर सुरक्षा एवं अन्य विषयों पर जानकारी दी जाकर लाभांवित किया जाएगा। उक्त अभियान के द्वितीय चरण दिनांक 26.11.2026 से नवंबर 2027 तक जिले के ऐसे शासकीय/अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालय जिनमे छात्र संख्या 200 से अधिक हो को चिन्हित कर उनके 02 शिक्षकों जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बच्चों के अधिकार, विधिक सहायता योजना एवं अन्य संबंधित विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही छात्रों को कैरियर कांउसलिंग विषय पर जानकारी दी जाकर अपना लक्ष्य निर्धारित कर उसी पर एकाग्र होने हेतु प्रेरित किया गया।
उक्त कार्यशाला में जिले के शासकीय उत्कृष्ट उ. मा. विद्यालय, पीएमश्री कन्या उ. मा. विद्यालय, सांदिपनी विद्यालय, नेशन हाई स्कूल, क्राइस्ट स्कूल, एवरेस्ट स्कूल, वंदना कान्वेंट स्कूल आदि स्कूलों के लगभग 200 छात्र छात्राएं एवं उनके शिक्षकगण सम्मिलित हुए।
#Guna CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner Department of School Education, Madhya Pradesh Department of Law & Legislative Affairs, Madhya Pradesh
5 views | Guna, Madhya Pradesh | Nov 2, 2026